सरस पार्लर पर एक लीटर घी मिलेगा Rs.30 सस्ता
जयपुर| राजस्थान को-ऑपरेटिव डेयरी फैडरेशन ने डिस्ट्रीब्यूटर्स की मनमानी रोकने के लिए सरस घी-पाउडर खरीदने की ओपन ट्रेड पॉलिसी जारी की है। इस पॉलिसी के तहत कोई भी व्यापारी-उपभोक्ता जो सरस घी-पाउडर का डिस्ट्रीब्यूटर्स नहीं है, वह भी कुछ शर्तों के साथ सरस घी और पाउडर डिस्ट्रीब्यूटर दर पर खरीद सकता है। डिस्ट्रीब्यूटर्स की ओर से लंबे समय से पूल बनाकर घी-पाउडर नहीं उठाने पर आरसीडीएफ को मजबूरन यह पॉलिसी लानी पड़ी है। पॉलिसी के बाद डिस्ट्रीब्यूटर्स की मोनोपॉली खत्म होगी। उपभोक्ता और बल्क में घी-पाउडर खरीदने वालों को सीधा फायदा होगा। ओपन ट्रेड पॉलिसी के तहत 15 किलोग्राम के 100 और इससे अधिक टिन खरीदने पर उन्हें डिस्ट्रीब्यूटर दर पर घी उपलब्ध कराया जाएगा। डिस्ट्रीब्यूटर बल्क में यह घी प्रदेश की किसी भी सरस डेयरी से खरीद सकता है।
आरसीडीएफ ने जारी की घी की ओपन ट्रेड पॉलिसी