पानी की किल्लत पर मंत्री बोले पानी नहीं तो बिल किस बात का?
जयपुर| सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अरुण चतुर्वेदी ने अपने विधानसभा क्षेत्र में पानी नहीं मिलने की शिकायत पर एक्सईएन को पानी नहीं होने पर बिल भी जमा नहीं कराने की बात कह डाली। उन्होंने लोगों के सामने एक्सईएन को फोन पर कहा कि जब पानी नहीं है तो उपभोक्ता बिल किस बात का जमा कराएं। उन्होंने यह भी कहा कि जो बिल उपभोक्ता जमा करा चुके, उसका क्या होगा? मामला सुशीलपुरा के सामुदायिक केंद्र के आसपास, कृष्णा एन्क्लेव, हनुमान वाटिका, शिव कॉलोनी सहित आसपास के क्षेत्र का है। लोगों शिकायत सुनकर मंत्री ने एक्सईएन एन.के. वर्मा को फोन मिलवाया सिविल लाइन्स एक्सईएन एन.के. वर्मा ने बताया- हां मंत्री जी का फोन आया था, सुशीलपुरा की शिकायत थी, अब दूर कर दी गई।