रिंग रोड के डवलपमेंट कॉरिडोर में बड़ा भूखंड लेने का विवाद
जयपुर| जेडीए रिंग रोड के अजमेर रोड पर बनने वाले फ्लाईओवर की जमीन का मुआवजा अब डवलपमेंट कॉरिडोर में ही दिया जाएगा। मुआवजे का भूखंड चिमनपुरा गांव में दिया जा रहा है, लेकिन उस भूखंड पर दूसरे बिल्डर ने दावा कर दिया। इससे मामला सचिवालय तक पहुंच गया। हालांकि, इस मामले की पहले जोन 11 के डिप्टी कमिश्नर सुरेंद्र यादव से शिकायत की गई थी। गौरतलब है कि अजमेर रोड पर बनने वाले फ्लाई ओवर के बदले जेडीए उतनी ही जमीन देगा। अवाप्त होने वाली जमीन कॉमर्शियल होने के कारण जेडीए को यह फैसला लेना पड़ा। जेडीए कमिश्नर वैभव गालरिया का कहना है कि पहले अलॉटमेंट का केवल प्रस्ताव बना था। अब फ्लाईओवर के मुआवजे के तौर पर दिया जा रहा है। इसमें किसी तरह का विवाद नहीं है।