पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सरकार ने तय किए डॉक्टरों के प्रशासनिक पद

सरकार ने तय किए डॉक्टरों के प्रशासनिक पद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर | डॉक्टरों की सेवानिवृत की आयु 62 से 65 करने के बाद प्रशासनिक पदों को लेकर उपजे विवाद के बाद मंगलवार को चिकित्सा शिक्षा विभाग ने आदेश जारी करके स्थिति स्पष्ट कर दी है। आदेश में चिकित्सा शिक्षा विभाग ने मेडिकल टीचर्स के प्रशासनिक पद तय कर दिए हैं। आदेश के तहत अस्पताल में डीन, कॉलेज प्रिंसिपल एंड कंट्रोलर, डॉयरेक्टर, एडिशनल प्रिंसिपल, मेडिकल सुप्रीटेंडेट, एडिशनल सुप्रीटेंडेट, डिप्टी सुप्रीटेंडेट, एचओडी प्रशासनिक पदों की श्रेणी में आएंगे। यानी अस्पतालों में इन पदों पर लगे 62 साल की अधिक आयु के डॉक्टर हट जाएंगे। इनकी जगह नए डॉक्टरों को मौका मिलेगा। आदेश के बाद कई अस्पतालों में सीनियर डॉक्टरों को अब जूनियर डॉक्टरों के अंडर में काम करना होगा। आदेश के बाद एसएमएस अस्पताल में भी अधिकांश डॉक्टर बदल जाएंगे।

खबरें और भी हैं...