पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तीन साल में एससी एसटी को कितने आवास आवंटित किए, तीन विभागों को नहीं पता

तीन साल में एससी-एसटी को कितने आवास आवंटित किए, तीन विभागों को नहीं पता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर | एससी-एसटी के भारत बंद जैसे आंदोलनों के बाद केंद्र ने राज्य सरकार से एक रिपोर्ट क्या मांगी, सामाजिक न्याय, यूडीएच और स्वायत्त शासन विभागों में खलबली मची हुई है। केंद्र ने पूछा कि प्रदेश में पिछले तीन साल में एससी-एसटी को कितने आवास आवंटित किए? कोई योजना तीन साल में एससी-एसटी के लिए लाई गई? क्या प्रदेश सरकार ने कोई सर्वे कराया कि एससी-एसटी के कितने लोग बिना आवास के रह रहे हैं? लेकिन इसकी जानकारी किसी विभाग के पास नहीं है। तीनों विभाग एक दूसरे को पत्राचार से रोज पूछ रहे हैं, लेकिन केंद्र को भेजी जाने वाली रिपोर्ट तैयार नहीं हो रही है।

खबरें और भी हैं...