स्केटिंग अंडर-4 में कैलाश्री को दो गोल्ड
जयपुर | विद्याश्रम स्कूल की कैलाश्री ने स्केटिंग चैंपियनशिप में अंडर-4 आयु वर्ग में 300 व 500 मीटर में गोल्ड जीते। जगतपुरा स्थित राइजिंग स्टार एकेडमी में आयोजित चैंपियनशिप में विद्याश्रम स्कूल के दिवित शर्मा ने अंडर-6 में 300, 500 व 1000 मीटर में गोल्ड, अंडर-8 में ललिता और आर्यन गोयल ने क्रमश: 300 और 500 मीटर में ब्रॉन्ज, अंडर-10 में लविया गांधी ने 500 मीटर में ब्रॉन्ज और 1000 मीटर में सिल्वर मेडल जीते। टीम के कोच विक्की हैं।