बीना को सौंपी राजस्थान हॉकी टीम की कमान
जयपुर |पिंकसिटी की बीना पांडे को 20 अप्रैल से भोपाल में होने वाली आठवीं हॉकी इंडिया जूनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता के लिए राजस्थान टीम की कप्तानी सौंपी गई हैं। अजमेर हॉकी एकेडमी की रीना बालावत को उपकप्तान बनाया गया है। हॉकी राजस्थान के महासचिव अरुण सारस्वत ने बताया कि राजस्थान को पूल-सी में साईं गुजरात, हॉकी बंगाल, हॉकी तेलंगाना एवं हॉकी आंध्र प्रदेश के साथ रखा गया है। राजस्थान टीम मंगलवार को सिरोही से भोपाल के लिए रवाना हो गई। टीम : बीना पांडे (कप्तान), राधा मीणा, नैंसी (जयपुर), रीना बालावत (उपकप्तान), काजल राठौड़, नीतू मीणा, रीना सैनी, कोमल शर्मा (हॉकी एकेडमी अजमेर), हरप्रीत कौर, पूजा बिश्नोई, समनदीप कौर (हनुमानगढ़), किरण मीणा, कोमल भारती, अंजलि यादव (अलवर), शिवानी साहू (श्रीगंगानगर), सुनीता (जोधपुर), मोनिका (चूरू), निकिता कुमारी (सिरोही), कोच : रंजी स्मिथ एवं मैनेजर कविता मीणा।