टिया और जिया को ताइक्वांडो में गोल्ड
जयपुर | माहेश्वरी बालिका विद्यालय, चौड़ा रास्ता की टिया व जिया शर्मा ने ताइक्वांडो में गोल्ड मेडल जीता। 14 से 15 अप्रैल तक बीकानेर में आयोजित प्रतियोगिता में टिया ने 29 किलो व जिया ने 26 किलो भार वर्ग में यह मेडल जीते हैं। विद्यालय के मानद सचिव कमल किशोर साबू व प्राचार्य पवन माहेश्वरी ने उन्हें बधाई दी।