पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पहला रूट खुलते ही शुरू होगा दूसरे रूट का काम

पहला रूट खुलते ही शुरू होगा दूसरे रूट का काम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर | सदन रिंग रोड (आगरा रोड से टोंक-अजमेर रोड तक) का काम गति पकड़ने के बाद अब एनएचएआई नॉर्दर्न रिंग का आधा भाग (आगरा रोड से दिल्ली बाईपास तक करीब 47 किमी) शुरू करने की दिशा में पहल कर रही है। मोटे तौर पर अलाइनमेंट तय कर अब जेडीए से आपत्तियां मांगी गई हैं। इस पर जेडीसी वैभव गालरिया ने गुरुवार को बैठक कर एनएचएआई के अलाइनमेंट पर सहमति जताई है। अब इसे 22 मई को यूडीएच मंत्री की अध्यक्षता में प्रस्तावित अथॉरिटी की बैठक में रखा जाएगा। जहां जेडीए अपने जोनल-सेक्टर प्लान के साथ इस अलाइनमेंट को साझा कर प्लान में दर्शाएगा। जेडीसी वैभव गालरिया ने अलाइनमेंट में 4-5 बिंदुओं का ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं। एनएचएआई ने साफ किया है कि आगरा रोड से दिल्ली रोड के बीच का काम उनकी प्राथमिकता में है। अलाइनमेंट पर सहमति के बाद जमीन अवाप्ति और इस साल के अंत तक काम शुरू करना संभव है। बताया जा रहा है कि अब राज्य सरकार की प्राथमिकता के आधार पर काम की दिशा तय होगी। संभव है कि सदन रिंग रोड के लोकार्पण के साथ नॉर्दर्न रिंग का शिलान्यास किया जाएगा। सदन के काम की डेडलाइन अप्रेल 2019 है। इससे पहले राजनैतिक कारणों से फैसले लिए जा सकते हैं, हालांकि इस बारे में अभी कोई साफ तौर पर कहने से हिचक रहे हैं।

जेडीसी के 4 प्रमुख सुझाव

आगरा रोड और दिल्ली रोड के दोनों पॉइंट पर एंट्री-एक्जिट के लिए एलिवेटेड जैसा स्ट्रक्चर

जेडीए की सेक्टर रोड पर अंडरपास

रोड पर ड्रेनेज का प्रॉपर ध्यान।

आबादी और वॉटर पॉइंट को प्रभावित नहीं करें (इसका पहले से ध्यान)

हमने अपना अलाइनमेंट तय कर लिया है। इस साल के अंत तक काम शुरू संभव है। आगरा रोड से दिल्ली रोड का काम एनएचएआई की प्राथमिकता में है। -अजय विश्नोई, डायरेक्टर, एनएचएआई

एनएचएआई का अलाइनमेंट सही है। हमारे कुछ सुझाव है। इसके साथ ही इसे अथॉरिटी में हमारे सेक्टर-जोनल प्लान के आधार पर अंतिम मंजूरी देना है। -वैभव गालरिया, जेडीसी

जयपुर | सदन रिंग रोड (आगरा रोड से टोंक-अजमेर रोड तक) का काम गति पकड़ने के बाद अब एनएचएआई नॉर्दर्न रिंग का आधा भाग (आगरा रोड से दिल्ली बाईपास तक करीब 47 किमी) शुरू करने की दिशा में पहल कर रही है। मोटे तौर पर अलाइनमेंट तय कर अब जेडीए से आपत्तियां मांगी गई हैं। इस पर जेडीसी वैभव गालरिया ने गुरुवार को बैठक कर एनएचएआई के अलाइनमेंट पर सहमति जताई है। अब इसे 22 मई को यूडीएच मंत्री की अध्यक्षता में प्रस्तावित अथॉरिटी की बैठक में रखा जाएगा। जहां जेडीए अपने जोनल-सेक्टर प्लान के साथ इस अलाइनमेंट को साझा कर प्लान में दर्शाएगा। जेडीसी वैभव गालरिया ने अलाइनमेंट में 4-5 बिंदुओं का ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं। एनएचएआई ने साफ किया है कि आगरा रोड से दिल्ली रोड के बीच का काम उनकी प्राथमिकता में है। अलाइनमेंट पर सहमति के बाद जमीन अवाप्ति और इस साल के अंत तक काम शुरू करना संभव है। बताया जा रहा है कि अब राज्य सरकार की प्राथमिकता के आधार पर काम की दिशा तय होगी। संभव है कि सदन रिंग रोड के लोकार्पण के साथ नॉर्दर्न रिंग का शिलान्यास किया जाएगा। सदन के काम की डेडलाइन अप्रेल 2019 है। इससे पहले राजनैतिक कारणों से फैसले लिए जा सकते हैं, हालांकि इस बारे में अभी कोई साफ तौर पर कहने से हिचक रहे हैं।

खबरें और भी हैं...