पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जयपुरिया में अधीक्षक के आदेश, अब सात नहीं 2 दिन ही होंगे आर्थो ऑपरेशन

जयपुरिया में अधीक्षक के आदेश, अब सात नहीं 2 दिन ही होंगे आर्थो ऑपरेशन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हैल्थ रिपोर्टर. जयपुर | जयपुरिया अस्पताल के आर्थो विभाग में सात दिन में से अब दो दिन ही ऑपरेशन हो सकेंगे। वजह है- अस्पताल अधीक्षक की ओर से जारी वह आदेश जिसमें निर्देश दिए गए हैं कि अस्पताल में केवल दो दिन ही ऑपरेशन किए जाएं। साथ ही ऑपरेशन से पहले ओटी प्रभारी को भी सूचना दिया जाना जरूरी होगा। इस पर भी यदि ओटी प्रभारी अनुमति देता है तो ही ऑपरेशन किए जा सकेंगे। ऐसे में अस्पताल में आर्थो मरीजों की परेशानी बढ़ना तय है। क्योंकि अस्पताल में अभी रोजाना ऑपरेशन होते हैं। वहीं अस्पताल अधीक्षक के इस पत्र पर आर्थो विभागाध्यक्ष हतप्रभ हैं। उनके अनुसार अस्पताल में रोजाना सफल ऑपरेशन किए जा रहे हैं, ऐसे में इस तरह के आदेश क्यों निकाले गए, यह समझ के बाहर है। जयपुरिया अस्पताल में गुरुवार को अस्पताल अधीक्षक की ओर से पत्र जारी किया गया। पत्र में लिखा गया कि अस्थि रोग की साप्ताहिक ओटी में प्रत्येक मंगलवार और गुरुवार को संचालित की जाएगी। इसके लिए पहले ओटी प्रभारी अधिकारी को सूचना दी जाएगी और अप्रुवल होने पर ओटी संचालित होगी। साथ ही बुधवार को पेन मैनेजमेंट के केस आते हैं तो उन्हें प्राथमिकता से किया जाएगा।

रोजाना 3 ऑपरेशन, बढ़ जाएगी वेटिंग

जयपुरिया अस्पताल में अभी एक ऑपरेशन थियेटर है और रोजाना औसतन तीन ऑपरेशन होते हैं। यदि दो ही दिन थियेटर चलेगा तो अन्य पांच दिन के 15 केस वेटिंग में चले जाएंगे। ऐसे में अस्पताल की अभी जो वेटिंग है, वह और भी बढ़ जाएगी। अभी भी दो से तीन दिन की वेटिंग चल रही है लेकिन यह व्यवस्था होने के बाद यह वेटिंग धीरे-धीरे बढ़ती जाएगी और अगले छह माह तक पहुंच सकती है। या फिर मरीजों को एसएमएस का रुख करना पड़ेगा।

पता नहीं, क्यों निकाले हैं आदेश : विभागाध्यक्ष

मुझे शुक्रवार दोपहर ही मेल मिला। मेरी तो समझ में नहीं आ रहा कि ये आदेश क्यों निकाले हैं। रोजाना तीन ऑपरेशन होते हैं और बेहतर काम किया जा रहा है। डॉ. अनिल गुप्ता, विभागाध्यक्ष, आर्थो विभाग, जयपुरिया अस्पताल।

सभी के अपने ऑपरेशन-डे होते हैं। तो वे भी दो दिन ही ऑपरेशन करें। सभी दिनों में ऑपरेशन से पूरा स्टाफ बिजी हो जाता है। वेटिंग तो बढ़ेगी लेकिन जल्दी ही आरयूएचएस का नया हॉस्पिटल भी खुल रहा है। उसके बाद कोई परेशानी नहीं होगी। डॉ. रेखा सिंह, अधीक्षक, जयपुरिया अस्पताल।

खबरें और भी हैं...