पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रेजिडेंट्स ने दी हड़ताल पर जाने की चेतावनी

रेजिडेंट्स ने दी हड़ताल पर जाने की चेतावनी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर | एसएमएस मेडिकल कॉलेज के रेजिडेंट्स ने 6 जून से कार्य बहिष्कार की घोषणा की है। रेजिडेंट्स ने सरकार के सामने मांग रखी है कि सातवें वेतनमान के अनुसार फिक्सेशन किया जाए। यदि सरकार यह मांग पूरी नहीं करती है तो छह जून से रेजिडेंट्स कार्य बहिष्कार पर चले जाएंगे। जार्ड महासचिव डॉ. रमेश देवासी ने बताया कि रेजिडेंट्स ने सरकार को पांच जून तक का समय दिया है। इस समय तक मांगें नहीं मानी तो रेजिडेंट हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगे। गौरतलब है कि एसएमएस मेडिकल कॉलेज में 1600 से अधिक रेजिडेंट हैं और उनके हड़ताल पर जाने से व्यवस्था बिगड़ सकती है।

खबरें और भी हैं...