घर छोड़कर जाने वाले बच्चे ने पिता को फोन कर बोला पापा मुझे घर ले चलो
क्राइम रिपोर्टर. जयपुर | झोटवाड़ा इलाके में 15 दिन पहले घर छोड़कर जाने वाले बच्चे ने खुद ही पिता को फोन करके बोला पापा में अहमदाबाद हूं मुझे ले चलो। बेटे का फोन आते ही पिता ने यह तुरंत झोटवाड़ा पुलिस को बताई। उसके बाद पुलिस ने अहमदाबाद की स्थानीय पुलिस ने संपर्क करके बच्चे को थाने पहुंचाया। इधर रातों-रात पुलिस व परिजन बच्चे को लेने के लिए अहमदाबाद गए जहां से बच्चे को लेकर गुरुवार रात जयपुर पहुंचे। घर छोड़ने से पहले मोहित ने एक पर्ची पर पापा मैं घर छोड़कर जा रहा हूं मेरी तलाश मत करना लिखकर छोड़ गया था। अगले दिन इस संबंध में पिता गजानंद ने झोटवाड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। बच्चे ने पिता को बताया कि वह सीधा रेलवे स्टेशन गया। जहां से बिना टिकट ट्रेन में बैठकर अहमदाबाद पहुंचा। जेब में केवल 40 रुपए ही थे। इसलिए रेलवे स्टेशन के पास एक होटल पर काम करके खाना खाता था। परेशान होकर बुधवार शाम पिता को फोन किया और बोला पापा में अहमदाबाद की शिवा होटल पर हूं। मुझे ले चलो।