पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • देहशोषण और हत्या का आरोप, केस दर्ज

देहशोषण और हत्या का आरोप, केस दर्ज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्राइम रिपोर्टर. जयपुर | जवाहर सर्किल थाना इलाके में एक युवती की संदिग्ध अवस्था में मौत के बाद परिजनों ने इस्तगासे से हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। रिपोर्ट सीकर निवासी मृतका के भाई ने दर्ज कराई है। उसकी बहन मालवीय नगर सेक्टर 8 में रहकर पढ़ाई करती थी। आरोप है कि इस दौरान उनके गांव के पास रहने वाले सुरेन्द्र ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म किया और 7 लाख रुपए भी ऐंठ लिए। फिर पेय पदार्थ में विषाक्त मिलाकर युवती को पिला दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। सांगानेर थाने में भी बहरोड अलवर निवासी महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें आरोप लगाया है कि 5 आरोपियों ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसका देहशोषण किया व अश्लील क्लिपिंग बना ली।

खबरें और भी हैं...