गौड़ ब्राह्मण समाज का परिचय सम्मेलन 20 को
जयपुर | गौड़ ब्राह्मण महासभा राजस्थान का 10वां राष्ट्रीय स्तर का युवक-युवती परिचय सम्मेलन 20 मई को परशुराम भवन सेक्टर-4 विद्याधर नगर में होगा। महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष पंकज पचलंगिया ने बताया कि कार्यक्रम रविवार सुबह 10:00 से दोपहर 3:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इसके लिए 600 से अधिक युवक-युवती का बायोडाटा मिल चुका है।