चैलेंजर्स को हराया, आज मुंबई व किंग्स इलेवन हारे तो राॅयल्स प्ले ऑफ में
जयपुर | राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल-11 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 30 रन से हराकर अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा। एसएमएस स्टेडियम में रॉयल्स ने पहले खेलते हुए 5 विकेट पर 164 रन बनाए। बाद में चैलेंजर्स को 19.2 ओवर में 134 रन पर समेट दिया। बेंगलुरु प्ले ऑफ से बाहर हो गया। रॉयल्स अंकतालिका में 14 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है। रविवार को मुंबई व पंजाब मैच हारे तो रॉयल्स की टीम प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करेगी। इन दोनों में कोई टीम जीतती है तो रॉयल्स के बराबर 14 अंक हो जाएंगे और फैसला रन रेट से होगा। -स्पोर्ट्स पेज भी पढ़ें
बेंगलुरु का चैलेंज खत्म