मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे शनिवार को राजपूत एवं जाट समाज के अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल हुई। सुबह उनके आवास 8 सिविल लाइन्स पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की ओर से क्षत्राणी शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। राजे ने कहा कि क्षत्राणियां अब घर की चारदीवारी से बाहर निकलकर एक नई क्रांति का आगाज कर रही हैं। आज का संकल्प यही कहता है। कार्यक्रम में समारोह में प्रदेशाध्यक्ष आनन्द सिंह शेखावत, संरक्षक गजसिंह अलसीसर, विहिप के अध्यक्ष नरपत सिंह शेखावत शामिल हुए।
शाम को राजे विद्याधर नगर में राजस्थान जाट समाज संस्थान के प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल हुईं। इसमें उन्होंने जाट समाज के आईएएस, आईपीएस, आईएफएस, आरएएस, आरपीएस सहित विभिन्न प्रशासनिक सेवाओं में चयनित प्रतिभाओं, खिलाड़ियों तथा वरिष्ठजनों को सम्मानित किया। राजे ने कहा कि जाट समाज ने शिक्षा के महत्व को समझा है और तरक्की की है। राजे ने कहा कि जाट समाज प्रगतिशील किसानों का समाज है। कार्यक्रम में केन्द्रीय वाणिज्य राज्य मंत्री सीआर चौधरी, जल संसाधन मंत्री डॉ. रामप्रताप, सहकारिता मंत्री अजयसिंह किलक, चिकित्सा राज्य मंत्री बंशीधर खण्डेला, सांसद रामनारायण डूडी, संसदीय सचिव भैराराम सियोल, विधायक कैलाश चौधरी, झाबरसिंह खर्रा, नरपतसिंह राजवी, फूलचंद भिंडा, मोहनलाल गुप्ता, नवीन पिलानिया मौजूद रहे।
पॉलिटिकल रिपोर्टर|जयपुर

क्षत्राणी शपथग्रहण समारोह
जाट समाज का कार्यक्रम