पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फ्लाइट में नेट यूज किया तो हर घंटे देने होंगे Rs.1000 से ज्यादा

फ्लाइट में नेट यूज किया तो हर घंटे देने होंगे Rs.1000 से ज्यादा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हवाई जहाज में वाईफाई सुविधा यात्रियों की जेब पर भारी पड़ने वाली है। इसके लिए यात्रियों को भारी भरकम भुगतान करना होगा। फिलहाल जिन देशों में यह सुविधा उपलब्ध है वहां का उदाहरण तो यही दर्शाता है। इन देशों में महज दस एमबी इंटरनेट डेटा का उपयोग करने के लिए करीब 4.5 डॉलर यानी 302 रु. का भुगतान करना पड़ता है।

इसी आधार पर माना जा रहा है कि देश की सीमा में हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों को 5 मिनट से 1 घंटे की अवधि तक फ्लाइट में इंटरनेट इस्तेमाल करने के लिए करीब 500 से 1000 रु. तक भुगतान करना पड़ सकता है। यानि जितना मोबाइल बिल का पूरे माह का खर्च आता है उतना फ्लाइट में चंद मिनट वाई-फाई इस्तेमाल करने पर चुकाना पड़ेगा। हालांकि इन कीमतों पर आखिरी फैसला इन-फ्लाइट वाईफाई सुविधा उपलब्ध कराने वाली कंपनियों के चुनाव के बाद हो सकेगा। इस भुगतान के एवज में यात्रियों को सीमित एमबी के तहत वेब ब्राउजिंग और ईमेल इस्तेमाल की इजाजत मिलेगी।

यूज करने की दरें

ऐरोफ्लोट

150 एमबी

एयर एशिया 10 एमबी

50 डॉलर

डिवाइस के अनुसार तय होती हैं दरें

अमेरिका में फ्लाइट में वाईफाई का इस्तेमाल करने के लिए कीमतें डिवाइस के अनुसार तय होती हैं। अगर यात्री मोबाइल पर इंटरनेट की सुविधा लेता है तो उसे 4.95 से 19.95 डॉलर (लगभग 331 से 1336 रुपए के बीच) और लैपटॉप के लिए 11 से 49 डॉलर (लगभग 737 से 3283 रुपए के बीच) भुगतान करना होता है। दुनिया में 3 से 4 प्रमुख कंपनियां हैं, जो फ्लाइट में वाईफाई की सुविधा उपलब्ध कराते हैं।

हर सुविधा के लिए देनी होगी अलग फीस

फ्लाइट में ईमेल सैंड करने, रिसीव करने, तुरंत मैसेज भेजने, वेब ब्राउसिंग, म्यूजिक, वीडियो या फिल्‍म देखने के लिए अगल-अगल कीमत देनी होगी। ब्रिटिश एयरवेज अपने यात्रियों के लिए दो पैकेज उपलब्ध कराती है। पहला पैकेज ब्राउजर पैकेज है। जिसमें वेब ब्राउजिंग, ईमेल भेजने व स्‍वीकार करने और मैसेजिंग की सुविधा उपलब्ध होती है। वहीं दूसरा पैकेज स्ट्रीम पैकेज है। जिसमें ब्राउस पैकेज के अतिरिक्त वीडियो, म्यूजिक और मूवी की सुविधा उपलब्ध होती है।

50 डॉलर

एयर फ्रांस

200 एमबी

36 डॉलर

ब्रिटिश एयरवेज

सोर्स टू डेस्टिनेशन

32 डॉलर

अमीरात

एयरलाइंस

500 एमबी

15.99 डॉलर

फ्लाइट में ऐसे होगा वाईफाई यूज

विमान के उड़ान भरने से पहले फ्लाइट क्रू सिक्योरिटी प्रोसीजर के साथ वाईफाई की उपलब्ध्ता और उपयोग के तरीकों की जानकारी देगा।

3000 मी. पर पहुंचने के बाद विमान का वाईफाई पोर्ट शुरू कर दिया जाएगा।

यात्रियों के मोबाइल या लैपटाप डिवाइस को वाईफाई पोर्ट से कनेक्ट करते ही सर्विस प्रोवाइडर का होमपेज खुलेगा।

होमपेज पर वाईफाई के प्रयोग के लिए कई पैकेज उपलब्ध होंगे, पैकेज का भुगतान करते ही मोबाइल या लैपटॉप में इंटरनेट सेवाएं शुरू हो जाएंगी।

खबरें और भी हैं...