जयपुर | आदित्य झाला (67) की अर्धशतकीय पारी से संस्कार एकेडमी ने विमल इलायची अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में जयपुरिया को 5 विकेट से हराया। शनिवार को खेले गए मैच में जयपुरिया एकेडमी ने पहले खेलते हुए वाजिद खान के 29, करण मीणा व कुणाल गेरा के 21-21 रन से 37.1 ओवर में 133 रन बनाए। जवाब में संस्कार एकेडमी ने 27 ओवर में 5 विकेट पर 134 रन बना मैच जीत लिया।