जयपुर | चिराग विजय (50* रन व 3 विकेट), अभय (4 विकेट) व जयेश कांत (59) के अर्धशतक से जयपुर स्ट्राइकर्स ने समर क्रिकेट लीग में पंचवटी इलेवन को 3 विकेट से हराया। पंचवटी इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 214 रन बनाए। जवाबी पारी में जयपुर स्ट्राइकर्स की टीम ने 35 ओवर में 7 विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया।