जयपुर | रीगल एफसीए ने समर सॉकर लीग में ओपन आयु वर्ग का खिताब जीत लिया है। फाइनल में रीगल ने जयपुर फुटसाल को 3-1 से हराया। अंडर-8 में ट्यूलर हाई स्कूल ने रीगल एफसीए को पेनल्टी शूटआउट में, अंडर-12 में ट्यूलर हाई स्कूल ने टीआर स्पोर्ट्स एकेडमी को 4-3 से और अंडर-14 में जयश्री पेडीवाल इंटरनेशनल स्कूल ने रीगल एफसीए कोे 4-0 से हराकर खिताब जीते।