अर्पित व साकेत की फिफ्टी, जीती टीम
जयपुर | अर्पित शुक्ला (55*) व साकेत शर्मा (50) की अर्धशतकीय पारियों से ग्रिल फील्ड एकेडमी ने प्रथम पैंथर कप टी20 टूर्नामेंट में एलबीएस एकेडमी को 8 विकेट से हराया। एलबीएस पहले खेलते हुए शुभम जादौन के 46 और सुनील कुमार के 23 रन के बावजूद 124 रन पर सिमट गई। रिजवान, चिराग शर्मा व श्याम कुमावत ने 2-2 विकेट लिए। जवाब में ग्रिल फील्ड ने 11.3 ओवर में 2 विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया। दूसरे मैच में नेशनल क्लब ने ब्राह्मण एकादश को 7 विकेट से हराया। ब्राह्मण एकादश ने पहले खेलते हुए 9/80 रन बनाए। श्लोक भाटिया तथा यतेंद्र प्रताप सिंह ने 2-2 विकेट लिए। जवाब में नेशनल क्लब ने राहुल पारीक 33* रन की मदद से 3/81 रन बना मैच जीत लिया। लक्ष्य गोयल ने 2 विकेट लिए।