जयपुर | श्रीगंगानगर के मंजीत कुमार और बीकानेर के गणेश हर्ष 20 से 25 मई तक इंफाल (मणिपुर) में होने वाले राष्ट्रीय वुशू प्रशिक्षक सेमिनार में भाग लेंगे। चीन से आए चार अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षकों के नेतृत्व में यह सेमिनार भारतीय खेल प्राधिकरण एवं भारतीय वुशू संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगा। राजस्थान वुशू संघ के अध्यक्ष हीरानंद कटारिया ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी।