जयपुर | लोकेश सैनी (8/3) की शानदार गेंदबाजी से जयपुर ब्लूज ने हॉट वेदर क्रिकेट टूर्नामेंट में ईडन गार्डन क्लब को 6 विकेट से हराया। ईडन गार्डन क्लब ने पहले खेलते हुए 31.3 ओवर में 112 रन बनाए। शुभम पारीक, अजय यादव व निखिल शर्मा ने 2-2 विकेट लिए। जवाब में जयपुर ब्लूज ने मानेंद्र सिंह के 32 रन से 24.5 ओवर में 4/115 रन बना मैच जीत लिया।