वास्वी की एग्जीबिशन कम सेल 15 तक
वास्वी की एग्जीबिशन कम सेल 15 तक
जयपुर | सी-स्कीम स्थित के.के. स्क्वायर माल में चल रही वास्वी की एक्जीबिशन कम सेल 15 अप्रैल को संपन्न हो जाएगी। इस लिहाज से खरीदारी के लिए ग्राहकों के पास अब दो दिन का समय है। कंपनी के संचालक रवि खंडेलवाल ने बताया कि सेल में नया स्टॉक रखा गया है। इनमें बगरू, सांगानेरी ब्लॉक, इंडिगो तथा बाटिक प्रिंट, और सूरत के मस्लीन, जार्जट, क्रेप पर डिजिटल प्रिंट में लेटेस्ट डिजाइन की कुर्ती उपलब्ध होगी। सेल में 199 से 1999 रुपए कीमत तक के उत्पाद उपलब्ध है। वास्वी का पहला स्टोर वैशाली नगर में 6 वर्ष पूर्व शुरू हुआ था। कंपनी सूरत, अहमदाबाद, दिल्ली, गुडगांव में स्टोर खोलेगी। अगले 5 वर्ष में कंपनी की 50 से ज्यादा स्टोर खोलने की योजना है। इसमें 10 एक्सक्लूसिव स्टोर होंगे।