पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चैत्य सागर महाराज का आमेर में मंगल प्रवेश

चैत्य सागर महाराज का आमेर में मंगल प्रवेश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर | आचार्य श्री चैत्य सागर महाराज ससंघ का आमेर स्थित दिगंबर जैन मंदिर श्री नेमिनाथ जी (सांवला जी) में बैंडबाजों के साथ शुक्रवार को भव्य मंगल प्रवेश हुआ। इस मौके पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर के तलघर स्थित प्राचीन प्रतिमाओं के दुर्लभ दर्शन व अभिषेक शनिवार को धूमधाम से होगा। प्रबंधकारिणी कमेटी के अध्यक्ष सुधांशु कासलीवाल ने बताया कि चैत्य सागर महाराज ससंघ के सान्निध्य में शनिवार सुबह 7:15 बजे से नित्यमह अभिषेक, शांतिधारा के बाद सुबह 8:15 बजे मंदिरजी के तलघर में विराजित प्राचीन प्रतिमाएं व यंत्र श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ बाहर निकालकर उनका अभिषेक किया जाएगा। इस मौके पर आचार्य के मंगल प्रवचन होंगे।

आज प्राचीन प्रतिमाओं का अभिषेक

खबरें और भी हैं...