पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भगवान राम की लीलाएं अनुकरणीय : किरीट भाई

भगवान राम की लीलाएं अनुकरणीय : किरीट भाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्री तुलसी सेवा संस्थान, जयपुर और श्री नरवर आश्रम सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को दिल्ली बाईपास स्थित खोले के हनुमान मंदिर में चार दिवसीय श्री राम-हनुमान मिलन कथा का शुभारंभ हुआ।

व्यासपीठ से ब्रह्मर्षि किरीट भाई ने कहा कि राम का अर्थ ब्रह्म है। इस संसार में ब्रह्म ही पूर्ण है। भगवान राम और हनुमान के मिलन के प्रसंग में उन्होंने कहा कि वाल्मीकि रामायण के प्रसंग के अनुसार शरीर की दृष्टि से हनुमान भगवान राम के सेवक हैं, लेकिन वस्तुत: दोनों गोविंद और गुरु हैं। दोनों में अंतर नहीं है। भगवान राम की लीलाएं अनुकरणीय हैं।

इससे पूर्व श्री नरवर आश्रम सेवा समिति के अध्यक्ष गिरधारी लाल शर्मा, महामंत्री बृजमोहन शर्मा, मुख्य आयोजक रतन लाल मीणा, जगदीश मांड्या ने ब्रह्मर्षि किरीट भाई का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। इस अवसर पर अलबेली माधुरी शरण महाराज, महंत पुरुषोत्तम भारती, महंत कैलाश शर्मा, महंत राघवेंद्राचार्य, महंत अमित शर्मा सहित अनेक संतों-महंतों का सान्निध्य प्राप्त हुआ। श्री नरवर आश्रम सेवा समिति की ओर से इन सबका शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। कथा 15 अप्रैल तक प्रतिदिन दोपहर दो से शाम 6 बजे तक होगी।

खबरें और भी हैं...