इंद्रा बाजार तोपखाना के रास्ते में एक माह से जाम सीवर लाइन को नहीं खोला
निगम कर्मचारियों की लापरवाही : हवा महल जोन पश्चिम का मामला
इंफ्रा रिपोर्टर |जयपुर
इंद्रा बाजार के पास तोपखाने के रास्ते में एक माह से सीवर लाइन जाम है। सीवर का पानी नालियों में बह रहा है। जिससे इलाके में दुर्गंध फैलने के साथ खुले में मलबा बहने से बीमारियां फैलने का डर हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जोन कार्यालय से लेकर निगम मुख्यालय को कई बार शिकायत कर चुके लेकिन सुनवाई नहीं हुई। मामले के अनुसार तोपखाना के रास्ते में गुर्जर की बगीची के आसपास के इलाके में सीवर लाइनें जाम हाे गई। इसके बाद सीवर के चेंबर से मलबा निकलना शुरू हो गया। खुले में सीवर का मलबा फैलने से लोगों का घरों के बाहर बैठना मुश्किल हो गया।