पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शाॅर्ट सर्किट से दुकान में आग, लाखोंं का माल जला

शाॅर्ट सर्किट से दुकान में आग, लाखोंं का माल जला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर | मुरलीपुरा में केडिया पैलेस चौराहा के पास स्थित श्री सांई कम्युनिकेशन में गुरूवार तड़के शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई। दुकान से धुंआ निकलता देख लोगोंं ने पुलिस को सूचना दी। तब दमकल मौके पर पहुंची मगर शटर बंद होने के कारण आग पर काबू नहीं पाया जा सका। पुलिस ने दुकान मालिक को घर जाकर जगाया और दुकान लेकर आई। इसके बाद अाग पर काबू पाया जा सका।



आग से लेपटॉप, मोबाइल, एलईडी सहित लाखों रुपए का सामान जल गया।

दुकान मालिक मुरलीपुरा निवासी शैलेन्द्र शर्मा ने बताया कि सुबह करीब पौने पांच बजे पुलिस पीसीआर उनके घर आई और दुकान से धुंआ निकलने की बात कहकर साथ लेकर गई। दुकान में लगे शटर रिमोट से ऑपरेट होते है। ऐसे में वे दुकान पर जाकर शटर को खोला। तब तक आग से काफी सामान जल गया था। दमकल ने करीब आधे घंटे में आग पर काबू पाया।

खबरें और भी हैं...