होटल की पार्किंग में खड़ी कार का शीशा तोड़ बैग चुराया
जयपुर | सेन्ट्रल पार्क के पास होटल लक्ष्मी विलास की पार्किंग में खड़ी एक लग्जरी कार का शीशा तोड़कर बदमाश बैग ले गए। वॉक करने के बाद करतारपुरा निवासी अंकित यादव जब कार के पास पहुंचे तो घटना का पता चला। पुलिस को सूचना देने के बाद भी एक घंटे तक मौके पर नहीं पहुंची। कार में बैग, पर्स और जरूरी दस्तावेज रखे थे।