महिला की चेन तोड़ ले गए बदमाश
जयपुर | मानसरोवर वीटी रोड पर मोटरसाइकिल सवार दो बदमाश शनिवार दोपहर एक स्कूटी सवार महिला की चेन तोड़ ले गए। सूचना पर शिप्रापथ पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके में नाकाबंदी कराई, लेकिन आरोपियों का सुराग नहीं लगा। वीटी रोड 69 सेक्टर में रहने वाली सुशीला नेगी ने शिप्रापथ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस ने बताया कि सुशीला स्कूल में अपने बेटे की फीस जमा करा वापस घर पर स्कूटी से आ रही थी। इस दौरान वीटी पर पीछे से मोटरसाइकिल पर दो बदमाश आए और सुशीला के गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन तोड़ने के बाद तेज रफ्तार में बाइक भगा ले गए। पीडि़ता के चिल्लाने पर आस-पास के लोग भागकर आए और पुलिस को सूचना दी।