पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पेड़ की छंगाई के दौरान लगा करंट, युवक की मौत

पेड़ की छंगाई के दौरान लगा करंट, युवक की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर | भांकरोटा इलाके में पेड़ की छंगाई करने के दौरान करंट लगने से एक युवक झुलस गया। लोगों ने झुलसे युवक कानोता निवासी कमलेश मीणा (22) को निजी अस्पताल में पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।



सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची भांकरोटा थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच शुरू की। एसआई चिरंजीलाल ने बताया कि कमलेश तेजाजी चौक में रहने वाले रिश्तेदार के घर में लगे पेड़ की छंगाई कर रहा था। इस दौरान पास से जा रही बिजली लाइन से करंट लग गया।

खबरें और भी हैं...