कटारिया को मिलेगा राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन अवार्ड
कटारिया को मिलेगा राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन अवार्ड
जयपुर | मोहन लाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के लोक प्रशासन विभाग में कार्यरत जयपुर के प्रोफेसर सुरेंद्र कटारिया का राजर्षि पुरुषोत्तमदास टंडन अवार्ड के लिए चयन हुआ है। यह पुरस्कार केंद्रीय हिंदी संस्थान की हिंदी सेवी सम्मान योजना के अंतर्गत लोक प्रशासन व विधि विषय के लेखकों को दिया जाता है। लोक प्रशासन विषय में प्रो. कटारिया की 42 पुस्तकों तथा लेखों का प्रकाशन हुआ है।