पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अमरनाथ यात्रा बस हादसा: 4 मृतकों के परिजनों को दो दो

अमरनाथ यात्रा बस हादसा: 4 मृतकों के परिजनों को दो-दो

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमरनाथ यात्रा बस हादसा: 4 मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख की सहायता, घायलों को 50-50 हजार रुपए की घोषणा

पॉलिटिकल रिपोर्टर. जयपुर | करीब नौ महीने पहले अमरनाथ यात्रा बस हादसे में मारे गए प्रदेश के चार यात्रियों के मृतकों के परिजनों और गंभीर रूप से घायल छह यात्रियों को केंद्रीय सहायता भेजी गई है। केंद्र सरकार ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दिए जाने की घोषणा की थी। केंद्र सरकार के अंडर सेक्रेट्री ए.के.दास ने गृह विभाग के सीनियर डीएस जगदीप सिंह कुशवाह को पत्र लिखकर पीड़ित परिवारों तक यह राशि पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। इस हादसे में जयपुर में कानोता निवासी रामकरण शर्मा पुत्र गंगा सहाय शर्मा, नवलगढ़ में रावत की ढाणी निवासी केशरदेव, भरतपुर में बेरू निवासी सुरेंद्र यादव और सीकर में कुडली निवासी रमेश कुमार सैनी की मृत्यु हो गई थी।

खबरें और भी हैं...