पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अभय कमांड सेंटर्स के लिए अफसर कार्मिकों के 952 पदों की मंजूरी

अभय कमांड सेंटर्स के लिए अफसर-कार्मिकों के 952 पदों की मंजूरी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
3 एडिश्नल एसपी एवं 20 डिप्टी एसपी के पद शामिल

पॉलिटिकल रिपोर्टर | जयपुर

वित्त विभाग ने संभाग मुख्यालयों पर स्थित अभय कमांड सेंटर एवं कंट्रोल सेंटर्स के संचालन के लिए आवश्यक पुलिस अफसरों एवं कर्मचारियों के 952 पदों की भी मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री ने बजट के दौरान इन पदों की घोषणा की थी। गृह विभाग ने प्रशासनिक स्वीकृति भी जारी कर दी है।

गृह विभाग के अनुसार अभय कमांड सेंटर्स के संचालन के लिए 3 एडिश्नल एसपी, 30 डिप्टी एसपी, 44 इंस्पेक्टर्स, 99 सब इंस्पेक्टर, 137 एएसआई, 152 हैड कांस्टेबल और 497 कांस्टेबलों की आवश्यकता पुलिस विभाग ने जताई थी। गृह विभाग के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री ने बजट के दौरान मुहर लगा दी थी। वित्त विभाग की मंजूरी के साथ ही अभय कमांड सेंटरों को संचालन में बड़ी मदद मिलेगी।

साइबर क्राइम यूनिट पर 10 करोड़ रुपए खर्च
मुख्यमंत्री ने रेंज मुख्यालयों पर स्थित साइबर क्राइम यूनिट्स के सुदृढ़ीकरण के लिए 10 करोड़ रुपए के उपकरण खरीदने की घोषणा की थी। इनके संचालन के लिए आवश्यक पुलिस अफसर एवं कर्मचारियों के 99 अतिरिक्त पदों की मांग पुलिस विभाग ने सरकार के सामने रखी थी। वित्त विभाग ने शुक्रवार को इसकी मंजूरी दे दी है। गृह विभाग के कहा कि आदेश पर अब तेजी से काम किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...