पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मांगों को लेकर चल रहा रोडवेज का धरना खत्म

मांगों को लेकर चल रहा रोडवेज का धरना खत्म

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर | विभिन्न मांगों को लेकर रोडवेज कर्मचारियों की ओर से पांच दिन से दिया जा रहा धरना शुक्रवार को समाप्त हो गया है। धरना राजस्थान रोडवेज के श्रमिक संगठनों का संयुक्त मोर्चा की ओर से रोडवेज बचाओ रोजगार बचाओ अभियान के तहत दिया जा रहा था। 9 से 13 अप्रैल तक चले धरने में प्रदर्शन किया गया। शुक्रवार को सिंधी कैंप सब स्टैंड पर आयोजित धरने को एटक के प्रदेश अध्यक्ष एमएल यादव ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सरकार की रोडवेज विरोधी नीतियों को अब सहन नहीं किया जाएगा। इनके खिलाफ बड़ा आंदोलन किया जाएगा।



धरना में रोडवेज के करीब 7 हजार से अधिक कर्मचारियों ने भाग लिया।

खबरें और भी हैं...