पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एलन के निदेशक राजेश माहेश्वरी को लंदन में मिला भारत गौरव अवार्ड

एलन के निदेशक राजेश माहेश्वरी को लंदन में मिला भारत गौरव अवार्ड

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। शिक्षा एवं सामाजिक सरोकारों के जरिए उल्लेखनीय योगदान एवं शिक्षा के क्षेत्र में उपलब्धियों के लिए एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के संस्थापक निदेशक राजेश माहेश्वरी को लंदन में भारत गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया। एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के प्रतिनिधि के तौर पर यह अवार्ड संस्था के सीनियर वाइस प्रेसीडेंट सी.आर चौधरी एवं पंकज बिरला ने लिया। संस्कृति युवा संस्थान द्वारा छठा भारत गौरव सम्मान समारोह 13 अप्रैल को ब्रिटिश पार्लियामेंट के हाउस ऑफ कॉमंस में आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हाउस ऑफ लार्ड्स के विकास मंत्री संदीप वर्मा थे। इसके अलावा सांसद डॉ.वीरेंद्र शर्मा, ब्रिटेन स्थित भारतीय दूतावास के डिप्टी हाई कमिश्नर दिनेश पटनायक विशिष्ट अतिथि थे। भारत गौरव अवार्ड फाउंडेशन के प्रेसीडेंट सुरेश मिश्रा एवं फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर द्वारा दिया गया। समारोह में 17 देशों में रह रहे 28 भारतीयों को अवार्ड दिया गया।

श्रीपंचभोग रेस्टोरेंट को किया सम्मानित

जयपुर। श्रीपंचभोग रेस्टोरेंट को स्पेशल थाली के लिए सम्मानित किया गया है। 94.3 माई एफएम की ओर से रेस्टोरेंट को एक्सीलेंस इन वेज थाली एंड टिफिन फॉर अवार्ड से सम्मानित किया गया। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री कालीचरण सराफ एवं जयपुर नगर निगम के उप-महापौर मनोज भारद्वाज ने श्रीपंचभोग के प्रवर्तक विनोद कुमार शर्मा को यह अवार्ड प्रदान किया। शर्मा ने बताया कि उनके रेस्टोरेंट में स्पेशल थाली 350, टिफिन 150 एवं स्पेशल टिफिन 200 रुपए में उपलब्ध कराया जाता है। ग्राहकों की मांग देखते हुए अब फास्ट फूड भी उपलब्ध कराए गए हैं।

खबरें और भी हैं...