पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • क्रेडाई का रेडी टू पजेशन प्रॉपर्टी शो 20 से

क्रेडाई का रेडी टू पजेशन प्रॉपर्टी शो 20 से

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। क्रेडाई राजस्थान की ओर से 20 से 22 अप्रैल तक बिड़ला ऑडिटोरियम में रेडी टू पजेशन प्रॉपर्टी शो आयोजित किया जाएगा। इसमें 40 से अधिक रियल एस्टेट ग्रुप हिस्सा लेंगे। एक्सपो में एक छत के नीचे फ्लैट्स, इंडस्ट्रीयल प्लॉट, फार्म हाउस, विला, प्रीमियम ऑफिस, कमर्शियल अपार्टमेंट्स जैसे 5 लाख से 5 करोड़ रुपए तक की कीमत वाले 100 से अधिक प्रोजेक्ट प्रदर्शित होंगे। क्रेडाई राजस्थान के चेयरमैन गोपाल गुप्ता ने बताया कि प्रॉपर्टी शो में रेडी टू पजेशन प्रॉपर्टी के बेहतर विकल्प होंगे। क्रेडाई राजस्थान के अध्यक्ष अनुराग शर्मा ने बताया कि शो में हर वर्ग को क्षमता के अनुसार प्रोपर्टी खरीदने का अवसर होगा। सचिव सुनील जैन ने बताया कि एक्सपो में प्रवेश निशुल्क है। एक्सपो के संयोजक नितिश अग्रवाल व सहसंयोजक हितेश धानुका ने बताया कि ग्राहकों को प्रॉपर्टी खरीदने के लिए वित्तीय सुविधाओं की जानकारी भी मिलेगी।

खबरें और भी हैं...