फैक्ट्री में काम करते 5 बाल श्रमिक मुक्त
मानव तस्करी यूनिट और सांगानेर थाना पुलिस ने मंगलवार को संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री से पांच बालश्रमिकों को मुक्त करवाया है।
पुलिस ने फैक्ट्री मालिक जाहिद खान के खिलाफ कार्रवाई की है। दोपहर में मुखबिर से सूचना मिली कि साबिर कॉलोनी सांगानेर में स्थित हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में कपड़ों पर कसीदे का काम बच्चों से कराया जा रहा है। सूचना पर पुलिस व मानव तस्करी यूनिट ने फैक्ट्री पर दबिश दी, जहां काम करने पांच बच्चों को मुक्त कराया गया। सभी बच्चे बिहार के हैं।