‘सामाजिक समरसता के वाहक बनें शिक्षक’
जयपुर। राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) की उपशाखाओं द्वारा सामाजिक समरसता विषय पर व्याख्यानमाला हुई। मुख्यवक्ता पाथेय कण के उपसंपादक सुभाष कौशिक ने कहा कि देश में विभाजनकारी शक्तियां देश को खंड खंड करने का षड्यंत्र रचती हैं। ऐसी शक्तियां समाज को ऊंच-नीच एवं जातिवाद में बांटकर समाज व देश को कमजोर करती हैं। संगठन के प्रदेशाध्यक्ष प्रहलाद शर्मा ने कार्यक्रम की प्रस्तावना रखी और कहा कि अंबेडकर जयंती पर यह संगठन सामाजिक समरसता के अनेक कार्यक्रम पूरे राजस्थान में आयोजित करता है। इन कार्यक्रमों में समाज में समरसता, भाईचारा बढ़ाने, एक दूसरे का सम्मान करने और राष्ट्र की उन्नति में योगदान देने के लिए प्रेरित किया जाता है। मुख्य अतिथि संगठन के महामंत्री देवलाल गोचर रहे। गांधीनगर उपशाखा के अध्यक्ष जयकृष्ण दाधीच ने भी संबोधित किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में संगठन से जुड़े शिक्षक मौजूद रहे।