- Hindi News
- National
- रात मां से कहासुनी हुई, मां, बहन के काम पर जाने के बाद युवक ने फांसी लगाई
रात मां से कहासुनी हुई, मां, बहन के काम पर जाने के बाद युवक ने फांसी लगाई
हरमाड़ा इलाके स्थित मोंटू के बास किराये के मकान में रहने वाले युवक ने मां से कहासुनी होने के बाद खुद को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार शाम को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची हरमाड़ा थाना पुलिस ने फंदे पर लटके सीकर के बानूड़ा निवासी नरेन्द्र सिंह 17 के शव को उतरवाकर कांवटिया अस्पताल पहुंचाया। थानाधिकारी लखन सिंह खटाना ने बताया कि नरेन्द्र सिंह का सोमवार रात को काम धंधे की बात को लेकर मां से कहासुनी हो गई थी। मंगलवार सुबह मां और बड़ी बहन उठकर काम पर चली गई। शाम को करीब 4 बजे वापस लौटी तो कमरे का गेट अंदर से बंद ही मिला। तब उन्होंने पड़ोसियों की सहायता से गेट तोड़ा । सालभर पहले नरेन्द्र के पिता का निधन हो गया था। वह अकेला भाई था।