अजमेर-दिल्ली हाईवे पर ट्रक में लगी आग
जयपुर। हरमाड़ा में अजमेर-दिल्ली एक्सप्रेस हाइवे सफेदा फार्म के पास शॉर्ट सर्किट से एक ट्रक में भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची हरमाड़ा पुलिस व दमकल ने करीब आधे घंटे में आग पर काबू पाया। ट्रक में कच्ची सीमेंट भरी हुई थी। ट्रक पाली से भरकर दिल्ली की तरफ जा रहा था। साढ़े सात बजे सफेदा फार्म के पास वायरिंग में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई।