पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हाउसिंग बोर्ड कर्मचारियों का प्रदर्शन

हाउसिंग बोर्ड कर्मचारियों का प्रदर्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। राजस्थान हाउसिंग बोर्ड कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर मंगलवार को बोर्ड मुख्यालय पर टोकन विरोध का प्रदर्शन किया है। राजस्थान आवासन बोर्ड कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष ओपी पुनिया बताया कि हाउसिंग बोर्ड में कुल कार्मिक स्वीकृत पदों पर केवल 30 प्रतिशत कर्मचारी कार्य कर रहे हैं, शेष 70 फीसदी पद रिक्त पड़े हैं। कर्मचारी संघ ने मांग की है कि सीधी भर्ती से लगभग 650 पदों पर भर्ती की जाए, सभी संवर्गों को तुरंत पदोन्नति की जाए।

पीआरएन : विकास के लिए जेडीए पर धरना जारी

जयपुर।
पृथ्वीराज नगर की कॉलोनियों में सड़क, पानी, बिजली, सीवर सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं का ही विकास नहीं होने के विरोध में पृथ्वीराज नगर जनाधिकार संघर्ष समिति ने मंगलवार को दूसरे दिन भी वैशाली नगर स्थित जेडीए कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना दिया। पृथ्वीराज नगर क्षेत्र में विकास कार्य नहीं होने तक यह धरना जारी रहेगा। इस धरने में क्षेत्र की दर्जनों कॉलोनियों के सैकड़ों लोग शामिल हो रहे हैं। धरने में सरकार और जयपुर विकास प्राधिकरण के खिलाफ नारेबाजी की।

खबरें और भी हैं...