- Hindi News
- National
- विधानसभा के सामने एक्स्ट्रा हाई वोल्टेज लाइनों की शिफ्टिंग का काम टला, ग्रीनवैली के तार भी नहीं हटे
विधानसभा के सामने एक्स्ट्रा हाई वोल्टेज लाइनों की शिफ्टिंग का काम टला, ग्रीनवैली के तार भी नहीं हटे
जयपुर। शहर में झूलते बिजली के तारों को अंडरग्राउंड करने का काम पहले ही डिले था, अब विधानसभा के सामने एक्स्ट्रा हाई वोल्टेज (ईएचटी) लाइनों का यह काम भी अटक गया है। पिछले दिनों विधानसभा सेशन के दौरान मुख्यमंत्री ने इस संबंध में निर्देश दिए थे। इसके बाद आरवीपीएनएल ने इस काम के लिए जेडीए की जिम्मेदारी बताते हुए 29 करोड़ का प्रस्ताव भेजा। हालांकि जेडीए की माली हालत और दूसरे पब्लिक इंट्रेस्ट के कार्यों के चलते यह काम पीछे छूट गया है।
एक ओर मुख्यमंत्री शहर की सुंदरता और हादसों पर काबू पाने के लिए बिजली की लाइनों को अंडरग्राउंड करवा रही हैं। दूसरी ओर शहर को सुंदर बनाने वाला नगर निगम ही मुख्यमंत्री के आदेशों की परवाह नहीं कर रहा। बल्कि दुस्साहस दिखाते हुए दिल्ली रोड पर ग्रीन वैली में आउटडेटेड सीमेंट के पोल और उन पर जो केबिलें झुला दी थी, उन पर मेयर ने कार्रवाई की बात तो कही, लेकिन कोई एक्शन नहीं करवा पाए। इन पर जेडीए ने भी आपत्ति जताई तो स्थानीय निवासियों ने भी सवाल उठाए।