पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बाइक सवार युवकों ने पत्थर मारकर रेस्टोरेंट का शीशा तोड़ा, मंत्री भडाना के बेटे पर शक

बाइक सवार युवकों ने पत्थर मारकर रेस्टोरेंट का शीशा तोड़ा, मंत्री भडाना के बेटे पर शक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाइक सवार युवकों ने पत्थर मारकर रेस्टोरेंट का शीशा तोड़ा, मंत्री भडाना के बेटे पर शक

अलवर | अपनाघर शालीमार के पास स्थित अल-लजीज रेस्टोरेंट का गुरुवार तड़के 3.50 बजे बाइक सवार दो युवकों ने पत्थर मारकर शीशा तोड़ दिया। रेस्टोरेंट मालिक सूर्य नगर निवासी इमरान ने सामान्य प्रशासन मंत्री हेमसिंह भडाना के बेटे धीरेंद्र भडाना पर शीशा तोड़ने का शक जाहिर करते हुए सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मंत्री भडाना का कहना है कि उनका बेटा दो दिन से जयपुर में था। ऐसे में वह शीशा कैसे तोड़ सकता है? इसकी निष्पक्ष जांच हो।

खबरें और भी हैं...