जयपुर | दानिश अबरार कांग्रेस सोशल मीडिया सेल के संयोजक बने रहेंगे। केंद्रीय कांग्रेस नेतृत्व ने एमपी व गुजरात में सोशल मीडिया सेल के संयोजक बदले हैं, लेकिन राजस्थान में बदलाव नहीं किया। दानिश के साथ विपिन यादव सह संयोजक, विभा माथुर, विशाल मीणा, अभास भटनागर को लगाया गया है। दोबारा नियुक्ति पर दानिश अबरार ने े राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट का अभार जताया।