जयपुर | मुहाना थाना इलाके में विषाक्त पीने से दंपती की तबीयत बिगड़ गई। गुरुवार तड़के चार बजे घरवाले दोनों को लेकर एसएमएस पहुंचे। जहां पर प|ी ममता को मृत घोषित कर दिया और पति रतन लाल का इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि विषाक्त पीने के कारणों की जांच की जा रही है।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची मुहाना थाना पुलिस ने मृतक प|ी ममता के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इस संबंध में रतनलाल के भाई रवि का कहना है कि दोनों को कुछ दिन से खांसी हो रही थी। अंधेरे में गलती से दोनों ने दवाई की जगह गलत पदार्थ पी लिया। जिससे तबीयत बिगड़ गई। रतनलाल प्रोपर्टी व्यवसायी हैं और मेडिकल की दुकान पर भी बैठते थे।
पुलिस ने बताया कि विषाक्त पीने के कारणों की जांच की जा रही है। रतन लाल के कमरे को सीज कर दिया। रतन लाल के दो बेटियां है। बड़ी बेटी की उम्र करीब 10 साल व छोटी बेटी की उम्र 7 साल है। रात को खाना खाने के बाद दोनों अपने कमरे में सोने के लिए चले गए थे। तड़के चार बजे तेज चिल्लाने की आवाज आई तो घरवाले उठकर कमरे में पहुंचे। जहां देखा की दोनों के मुहं में झाग आ रहे थे।