- Hindi News
- National
- अब रोगी पर्ची के बिना रजिस्ट्रेशन करने पर आयुष नर्सेज के खिलाफ होगी कार्यवाही
अब रोगी पर्ची के बिना रजिस्ट्रेशन करने पर आयुष नर्सेज के खिलाफ होगी कार्यवाही
प्रदेश के आयुष अस्पतालों में नर्सेज अब डॉक्टरों के द्वारा लिखी पर्ची के बिना रोगी रजिस्टर में रजिस्ट्रेशन करने पर विभाग की ओर से कार्यवाही करेगा। नई व्यवस्था के तहत डॉक्टर एकल रोगी व्यवस्था पत्रक की जगह मेडिकल विभाग की तर्ज पर कार्बन सहित डबल कॉपी (रोगी व्यवस्था पत्रक) में आने वाले मरीजों को दवाएं लिखेंगे। इसके बाद मरीज नर्सेज के पास जाकर रोगी रजिस्टर में पंजीकरण करवाएगा। एक पर्ची मरीज व एक अस्पताल के रिकार्ड में रहेगी। यह निर्णय आयुर्वेद विभाग अजमेर के उपनिदेशक डॉ.मोहनलाल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में लिया है।