सिटी रिपोर्टर | जयपुर क्लब की एग्जीक्यूटिव कमेटी के चुनाव 26 मई को होंगे। इसके लिए 15 मई तक कैंडिडेट्स को नामांकन भरना था। खास बात ये है कि डॉ. सतीश भारद्वाज और अजित सक्सेना की टीम के विपक्ष में दूसरी टीम ने नामांकन नहीं भरा। वर्तमान सचिव धर्मेंद्र कमठान ने बताया कि डाॅ. सतीश भारद्वाज को अध्यक्ष, अशोक बाहेती को उपाध्यक्ष, अजीत सक्सेना को सचिव और हिमांशु सहगल को कोषाध्यक्ष कैंडिडेट्स के विरुद्ध कोई भी नामांकन पत्र प्राप्त नहीं हुआ। इस कारण निर्विरोध चुना जाना सुनिश्चित है।
वहीं 26 मई को एग्जीक्यूटिव 8 मेंबर्स के लिए चुनाव कंडक्ट होंगे। ऐसा पहली बार हुआ जब क्लब के एग्जीक्यूटिव कमेटी को निर्विरोध चुनाव से पहले ही चुना गया है। इसमें अजित सक्सेना चौथी बार सचिव पद पर चुने गए हैं।
सतीश