पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रहाणे की सादगी और उनादकट आर्चर के डांस को किया चीयर

रहाणे की सादगी और उनादकट-आर्चर के डांस को किया चीयर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फेवरेट क्रिकेटर्स को स्क्रीन या ग्राउंड पर देखने की बजाय लाइव देखने और उनसे बात करने का मौका मिला तो फैंस का रोमांच देखते ही बनता था। किसी ने प्लेयर्स से सवाल किए तो किसी ने फोटो सेशन में पार्टिसिपेट किया। ये थे जयपुराइट्स के साथ दिल्ली से आए गेस्ट, जिनके लिए राजस्थान रॉयल्स की टीम के साथ केईआई ने मीट एंड ग्रीट प्रोग्राम होटल ललित में रखा।

गेट टू गेदर में रॉयल्स के कैप्टन अजिंक्य रहाणे, जोफ्रा आर्चर, जयदेव उनादकट के साथ प्रशांत चोपड़ा, स्टुअर्ट बिन्नी, राहुल त्रिपाठी और अंकित शर्मा ने डांस किया और गेम्स खेले। फैंस ने प्लेयर्स से सवाल किए और टीम की प्लानिंग पूछी।

राजस्थानी साफे पहनाए

उनादकट और आर्चर का रॉक म्यूजिक पर डांस फैंस के लिए स्पेशल रहा, जिसे गेस्ट ने चीयर किया। दोनों के डांस स्टेप्स की ताल-मेल खास थी। पार्टी में अक्षतद्विविज और वेदिका गुप्ता ने गेस्ट को चीयर करते हुए संबोधित किया और प्लेयर्स को राजस्थानी साफे पहनाए। साथ ही नरेंद्र कुमार बजाज, मुकेश माहावनिया, अनिल गुप्ता आदि ने इंटरेक्ट किया।

Akshatdivij Gupta, Devika Gupta & Rajasthan Royal\\\'s team

Mukesh & N.K. Bajaj

खबरें और भी हैं...