सिटी रिपोर्टर | जयपुर के ब्रांड्स किसी सेलिब्रेटी के चेहरे की जगह आम महिलाओं को ग्रूम कर उन्हें एड कैंपेन का हिस्सा बना रहे हैं। लाइफस्टाइल सेग्मेंट में मॉडल्स की जगह होम मेकर, आंत्रप्रेन्योर्स और वर्किंग प्रोफेशनल्स को चुना जा रहा है। इस सेग्मेंट के प्रोडक्ट्स की रियल यूजर्स यानी रियल वुमन को मैग्जीन और कैटलॉग के लिए ही ब्रांड का चेहरा बनाया जा रहा है। सबसे खास बात यह है कि इसमें शहर की प्रोफेशनल्स ही डिजाइनिंग, स्टाइलिंग और मेक-अप कंटूरिंग कर रही हैं और जानी मानी महिलाएं उनके लिए मॉडलिंग कर रही हैं।
30 प्लस महिलाओं का फोटोशूट
ब्रांड्स की क्रिएटिव टीम की रिसर्च में सामने आया कि मॉडल्स के ग्लैमर्स लुक से ज्यादा रियल लाइफ हीरोज लोगों से ज्यादा कनेक्ट करती हैं। वेडिंग सीजन को ध्यान में रख कर यह फोटोशूट करवाया गया है। इन आम और खास चेहरों की खासियत है घर और वर्कप्लेस पर उनका महत्वपूर्ण योगदान। इसी खासियत को प्रजेंट करने के लिए इन महिलाओं को चुना गया है। डिजाइनर अंजु रल्हन ओबरॉय ने बताया, मैंने यह कलेक्शन जिनके लिए तैयार किया है, मैं चाहती थी कि उसी सेग्मेंट की महिलाओं की शख्सीयत और खासियत हमारे डिजाइनर वियर से निखर कर आए। अपने कलेक्शन के लिए 30 से ज्यादा की उम्र की महिलाओं का फोटोशूट करवाया है। वहीं ज्वैलर बेला बेडालिया ने कहा कि होम मेकर्स को फोटो शूट के पीछे मकसद ये रहा कि जिनके लिए जूलरी डिजाइन करते हैं वे ही होम मेकर पहन कर प्रजेंट करें ताकि नैचुरअल जूलरी की नैचुरअल ब्यूटी हाइलाइट हो सके। वहीं डिजाइनर संध्या छितवानी कहती है कि इन फोटो शूट के जरिए मैंने विमनहूड को सिलेब्रेट किया ।
होम बेकर मिनी वर्मा
मनीषा नौलखा, जुम्बा इंस्ट्रक्टर
आर्मी की रिटायर्ड डॉक्टर से लेकर होम मेकर्स तक शामिल
इस फोटोशूट की हिस्सा बनी आर्मी से रिटायर्ड डॉक्टर और एनजीओ से जुड़ी डा. मीता सिंह कहती हैं मेरे लिए मेडिकल प्रोफेशन और बच्चियों की डिग्निटी को कायम रखने के काम से बिलकुल अलग था कैमरे के आगे फोटो शूट करवाना। वुमन डिजाइनर की पहल थी तो उसे सपोर्ट तो करना ही था जिसमें हम सभी 11 महिलाओं को बहुत मजा आया। वहीं नीता रामलखानी का कहना है, मैंने जूलरी के लिए पहली बार मॉडलिंग की है। कैमरे, मेकअप और स्पॉट लाइट्स के बीच खुद को प्रस्तुत करना मुश्किल था लेकिन यह जिंदगी का एक रोचक अनुभव रहा। वहीं होम मेकर निशा सिंह कहती हैं कि शिफॉन की साड़ियों में पारंपरिक हिंदुस्तानी अंदाज में लोकेशन पर जाकर दोस्तों के लिए मॉडलिंग करना यादगार अनुभव रहा। हैंडीक्राफ्ट प्रोफेशनल अाशिमा कहती हैं कि मॉडलिंग करने की एक छोटी सी ख्वाहिश को इतना बड़ा प्लेटफॉर्म मिला।
डॉ. मीता सिंह